Showing posts with label iivaindia. Show all posts
Showing posts with label iivaindia. Show all posts

Thursday, 25 June 2020

हस्त रेखा और व्यक्ति का भविष्य


 

यह बात सुनने में अजीब जरूर लग सकता है कि केवल हथेली की रेखाओं के जरिए किस तरह से हम किसी भी व्यक्ति के बारे में और उसके भविष्य के बारे में सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं लेकिन यह सबसे बड़ा सत्य है की हस्तरेखा शास्त्र के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त कर सकता है। हालांकि आधुनिक युग में इसकी उपयोगिता काफी कम स्तर पर नजर आती है लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है कि हम किसी भी व्यक्ति का भविष्य उसकी हाथों की हथेली के जरिए पता कर सकते हैं।

हस्तरेखा के माध्यम से हम किसी भी व्यक्ति का भूत भविष्य और वर्तमान ही नहीं बल्कि उसके जीवन से जुड़ी कई दूसरी बातें जैसे उसका व्यवहार, सोच, करियर, शिक्षा और रिश्तो से संबंधित जानकारी भी बड़ी ही आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसीलिए पुराने जमाने में इससे बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता था। यदि किसी व्यक्ति के पास अपनी जन्मकुंडली या पत्रिका ना हो तो वह अपने हाथों की हथेली के माध्यम से अपने भविष्य की जानकारी और अपने भूतकाल की जानकारी बड़ी ही आसानी से हासिल कर पाता था। यह कला आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, यदि किसी व्यक्ति को अपनी हाथों की हथेली के जरिए अपने भविष्य के बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो।

यह बात जानने में काफी दिलचस्प लग सकती है,कि हमारे हाथों में कुछ महत्वपूर्ण और कुछ मुख्य रेखाएं होती है जिनके जरिए हम कुछ विभिन्न बातों की जानकारी व्यक्ति के बारे में साथ-साथ खुद के बारे में भी पता कर सकते हैं।

हस्तरेखा में ना केवल हाथों की रेखाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है बल्कि हस्तरेखा में उंगलियों का भी एक अपना ही अलग स्थान होता है। किसी भी व्यक्ति के हाथ के गहरे अध्ययन द्वारा उस व्यक्ति के बारे में हम कई जानकारी हासिल कर सकते हैं लेकिन हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार उंगलियों के द्वारा व्यक्ति का पूरी तरह हम एक प्रकार से आंकलन कर सकते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि सदियों से एक व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। उसने अपने आप को संतुष्ट करने के लिए तथा भविष्य की घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ज्योतिष और कई प्रकार की विभिन्न कला और ज्ञान का इस्तेमाल किया है, लेकिन यदि उसे सबसे आसान और सबसे दिलचस्प तरीके से अपने बारे में अध्ययन करना हो तो हस्तरेखा से आसान कोई विज्ञान नहीं पाया गया।

यदि किसी भी व्यक्ति को अपने विवाह, प्रेम, संतान, रोजगार, आयु और प्रसिद्धि के भविष्य के बारे में पता करना हो तो इससे अच्छा कोई और विज्ञान नहीं है।

1- यदि किसी व्यक्ति को अपने विवाह के बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो वह हस्तरेखा शास्त्र का इस्तेमाल कर सकता है। यह रेखा छोटी उंगली के नीचे समांतर पाई जाती है। यह जितनी साफ और स्पष्ट होगी उतना ही अच्छा और उत्तम विवाहित जीवन व भविष्य व्यक्ति का होगा। यदि वह रेखा ऊपर की ओर जाए ना नीचे की ओर जाए तो यह उत्तम नहीं माना जाता।

2- यदि कोई व्यक्ति अपने रोजगार का भविष्य जानना चाहता है तो उसे शनि पर्वत पर पाए जाने वाली रेखा और हाथ में ऊपर की उठने वाली रेखा देखनी चाहिए जिससे रोजगार का क्षेत्र निर्धारित होता है। हाथ में जिस पर्वत की स्थिति या जिस रेखा की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत होती है वह क्षेत्र व्यक्ति के रोजगार का होता है। आगे जाकर भविष्य में उसे अच्छे कार्य और रोजगार हासिल करने का अवसर मिलता है।

3- अपनी आयु जाने के लिए हर व्यक्ति बड़ा ही उत्सुक होता है हस्तरेखा आयु बताने का कार्य भी बड़ी ही सरल तरीके से करता है हालांकि जीवन रेखा को ही आयु रेखा कहते हैं परंतु हाथ में तमाम अन्य चिन्हों से आप आयु के बारे में जान सकते हैं। मस्तिष्क रेखा और शनि पर्वत का अध्ययन करके आप ठीक ठीक अपनी आयु का आंकलन लगा सकते हैं।

4- किसी भी कार्य में हमें किस तरह से प्रसिद्ध ही मिलेगी इसकी जानकारी हम हस्तरेखा के माध्यम से आसानी से ले सकते हैं यह रेखा सूर्य पर्वत पर पाए जाने वाली रेखा होती है जो प्रसिद्धि और यश की रेखा दर्शाती है। अगर यह रेखा दोहोरी हो तो व्यक्ति को आसानी से नाम और यश की प्राप्ति होती है।

यदि आपको हस्तरेखा से जुड़ी और गहरी जानकारी लेनी हो तो आप भी अपने घर बैठे हस्त रेखा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं पत्राचार पाठ्यक्रम के ज़रिए। इंस्टीट्यूट ऑफ वेदिक एस्ट्रोलॉजी के पत्राचार पाठ्यक्रम से आप भी घर बैठे हैं हस्तरेखा शास्त्र बड़ी ही आसानी से विशेषज्ञों के द्वारा सीख सकते हैं, और अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं साथ ही अपने भविष्य की जानकारी भी हासिल कर सकते।